[ एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे ले 2024 ] जानिए ब्याज दर, पात्रता, दस्तावेज, चुकौती अवधि, EMI Calculator | Axis Bank Mahila Group Loan

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन | एक्सिस बैंक महिला ग्रुप ऋण के लिए पात्रता व आवश्यक दस्तावेज | एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे लें | Axis Bank Group Loan की ब्याज दर | EMI Calculator | एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन contact number आदि की जानकारी आपको यहाँ देखने को मिलेगी –

एक्सिस-बैंक-महिला-ग्रुप-लोन-कैसे-ले

एक्सिस बैंक भारत के टॉप बैंकों में से एक है Axis Bank महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इन्हें ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप के माध्यम से गरीब व मध्यम परिवार की महिलाओं को 15,000 रूपये से लेकर 50,000 रूपये तक का माइक्रोफायनांस लोन कम ब्याज दर पर उपलब्ध करा रहा है| इस लोन के लिए महिलाओं को न्यूनतम 8 से 10 सदस्यों का एक समूह बनाना होगा, इस समूह का प्रत्येक सदस्य अपनी स्थानीय समुदाय की महिलाओं में से हो सकती है| आईए जानते है एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे ले

Axis Bank Group Loan का उद्देश्य?

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप ऋण का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| यह ऋण योजना महिलाओं को सामूहिक रूप से जोड़कर उन्हें आपसी सहयोग और समर्थन का लाभ देती है| इससे महिलाएं आपस में संघटित होती है और अपने उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए सक्षम बनती है|

महिलाएं इस ऋण के माध्यम से अपने स्वयं के व्यवसाय या उद्यम की स्थापना करके अपने और अन्य सदस्यों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर सकती है| इससे समुदाय में आर्थिक विकास होता है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती है|

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन पात्रता?

  • आवेदक महिला भारतीय नागरिक होना चाहिए|
  • आपको एक समूह बनाना होगा जिसमें 8 से 10 महिला सदस्य हों, और वे एक ही स्थानीय समुदाय की होनी चाहिए|
  • समूह में उपस्थित सभी महिलाओं की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए|
  • सभी महिलाओं के पास अपने जरूरी दस्तावेज होने चाहिए|

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट?

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड आदि
  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • परिवार के किसी भी सदस्य के साथ Joint Photo
  • लोन एप्लीकेशन फॉर्म
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक संबधित विवरण

Axis Bank Mahila Group Loan Highlights :-

आर्टिकलएक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे ले
लोन का प्रकारमहिला ग्रुप लोन
पात्रतास्वतंत्र महिला समूह या संगठन
लोन राशि₹15,000 से ₹50,000 तक
ब्याज दर20.15% से लेकर 24.5%
लोन अवधि18 से  लेकर 24 महीने तक
प्रोसेसिंग फीस₹25,000 से ऊपर की राशि पर 1% 
आयु सीमा18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक
वर्तमान स्थतिचालू
हेल्पलाइन नंबर1800-419-5959
अधिकारिक वेबसाइटaxisbank.com

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे लें (Axis Bank Group Loan Apply Online)?

एक्सिस बैंक से महिला ग्रुप लोन के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना सम्भव नही है ग्रुप लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको Axis Bank की नजदीकी शाखा में जाकर महिला ग्रुप लोन के बारे में संपर्क कर लेना है|

  • Mahila Group Loan में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एप्लीकेशन फॉर्म Download कर लेना है या ब्रांच से प्राप्त कर लेना है|
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी की ध्यानपूर्वक सही से भर देना है|
  • यदि आपको फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है तो आप बैंक अधिकारी की सहायता ले सकते है|
  • इसके बाद Axis Bank Group Loan से संबधित ऊपर दिए गये सभी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर देना है|
  • सभी दस्तावेज Complete होने के बाद आपको अपने नजदीकी एक्सिस बैंक की ब्रांच में जमा करा देने है|
  • अब आपके सभी डॉक्यूमेंट को Verify किये जायेगा|
  • Verify होने के एक हफ्ते के अंदर सभी महिलाओं के बैंक खाते में यह राशी ट्रांसफर कर दी जाएगी|

इस प्रकार ऊपर दिए गये सभी स्टेप को फ़ॉलो कर आसानी से आप Axis Bank Group Loan ले सकते हो|

Axis Bank Group Loan की ब्याज दर?

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप ऋण की ब्याज दर ऋण राशि के आधार पर होती है ब्याज दर का निर्धारण ऋण की प्रकृति, अवधि, ऋण के प्रयोजन और अन्य प्रमुख कारकों पर निर्भर करता है| सामान्य: एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन की ब्याज दर 20.15% से लेकर 24.5% तक होती है| ब्याज दरें समय-समय पर बैंक द्वारा संशोधित की जा सकती है और आपको बैंक से सीधे संपर्क करके वर्तमान ब्याज दरों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए|

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन EMI Calculator?

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप ऋण के लिए EMI कैलकुलेटर का उपयोग करके आप अपने ऋण की योजना बना सकते है EMI Calculator आपको आपके ऋण के मासिक आपातकालीन भुगतान (EMI) की गणना करने में मदद करेगा जैसे – ऋण राशि, ऋण की अवधि, ऋण की मासिक EMI, ब्याज की राशि, कुल भुगतान (ऋण राशि+ब्याज) और ऋण के समाप्ति की तारीख आदि की जानकारी प्रदान करता है|

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे ले

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन कांटेक्ट नंबर?

एक्सिस बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने से संबधित कोई समस्या या आपके मन में कोई सवाल हो तो आप एक्सिस बैंक के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते है 1860-419-5555 या 1860-500-5555। और महिला ग्रुप ऋण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है|

एक्सिस बैंक से महिलाओं कितना ग्रुप लोन मिल सकता है?

यदि कोई महिला एक्सिस बैंक समूह लोन लेना चाहती है तो उसे ₹15,000 से लेकर ₹50,000 तक का लोन आसानी से प्राप्त हो सकता है|

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप लोन की चुकौती अवधि कितनी है?

एक्सिस बैंक महिला ग्रुप ऋण की चुकौती अवधि आपके लोन पर निर्भर करती (18 से  लेकर 24 महीने तक) आप अपनी सुविधानुसार समय अवधि का चयन कर सकते हो|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment