सेविंग अकाउंट कैसे खोलें 2024 | Zero Balance Account Opening Online

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, बैंक में खाते मुख्यत: तीन प्रकार के होते है जिनमे से एक सेविंग अकाउंट है इसे हम बचत खाता भी कहते है| Savings Account एक ऐसा अकाउंट होता है जहां पर हम अपने बचाए हुए पैसे को थोड़ा-थोड़ा करके जमा कर सकते है| बचत खाता एक प्रकार का व्यक्तिगत बचत खाता है जो बैंको, डाकघरों, वत्तीय संस्थानों द्वारा खोला जाता है|

सेविंग-अकाउंट-कैसे-खोलें

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको Savings Account की महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे की – सेविंग अकाउंट क्या है? सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज? digital सेविंग अकाउंट क्या है? Savings Account पर क्या ब्याज है? रेगुलर सेविंग अकाउंट क्या है? सेविंग अकाउंट के फायदे? Savings Account इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर? आदि विषयों की जानकारी हम आपको विस्तार से देंगे –

प्रमुख बिंदु - देखे

सेविंग अकाउंट क्या है?

सेविंग अकाउंट एक प्रकार का बैंक अकाउंट तथा पोस्ट ऑफिस अकाउंट होता है| जिसमें एक अपनी पर्सनल जरूरत के हिसाब से अपने पैसे को जमा कर सकते है या फिर आवश्यकता अनुसार पैसे निकाल सकते है और अकाउंट में जमा राशि पर इंटरेस्ट प्राप्त कर सकते है| आमतौर पर बैंक आपके खाते में मिनिमम बैलेंस बनाए रखन की शर्ते पर Savings Account का ऑफर करते है|

सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए पात्रता?

  • सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए, आवेदक भारतीय होना चाहिए तथा आवेदक के पास मूल निवासी का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए|
  • यदि आपकी उम्र 18 से कम है तो आप अपने माता-पिता या अभिभावक द्वारा भी ज्वॉइन सेविंग अकाउंट खोल सकते है|
  • आवेदक के पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|

सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज ?

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. मोबाइल नंबर
  5. ई-मेल आईडी

सेविंग अकाउंट के फायदे ?

  • सेविंग अकाउंट में आपको बचत खाते में रखी राशि पर ब्याज मिलता है|
  • सेविंग अकाउंट सरप्लस फंड रखन के लिए सुरक्षित है|
  • कई बैंक पर्सनल एक्सीडेंट और डेथ कवर सहित बीमा कवर प्रदान करते है|
  • Savings Account में आपको इंटरनेट बैंकिंग तथा मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है|
  • इस अकाउंट में ब्याज दरे 3% से 6% प्रति वर्ष तक हो सकती है|
  • आप अपने डेबिट कार्ड से एटीएम का इस्तेमाल कर सकते है|

पोस्ट ऑफिस जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट क्या है ?

यदि आप पोस्ट ऑफिस में सेविंग खाता खोलना चाहते है तो, इसमें आप मिनिमम Savings Account खोल सकते है परंतु इसमें आपको एक निश्चित अमाउंट खाते में ही रखना होगा और यदि आप जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलना चाहते है तो आपको कोई भी, किसी भी प्रकार का अमाउंट खाते में रखन की आवश्यकता नही होगी| यानी आप पोस्ट ऑफिस में जीरो बैलेंस में Savings Account खुला सकते है|

पोस्ट ऑफिस में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने के लिए आपके पास दो ऑप्शन है, या तो फिर आप ऑनलाइन अकाउंट खोले या फिर ऑफलाइन अकाउंट खोल सकते है|

यह भी पढ़ें –

सेविंग अकाउंट कितने प्रकार के होते हैं?

सेविंग अकाउंट मुख्य रूप से 5 प्रकार के होते है –

  1. Salary Saving Account
  2. Zero Balance Saving Account
  3. Regular Savings Account
  4. Senior Citizen Saving Account
  5. Minors Saving Account

रेगुलर सेविंग अकाउंट क्या है?

इस तरह के अकाउंट में कुछ खास नियम, शर्ते पर ही यह अकाउंट खोला जाता है| इसमें किसी तय रकम का रेगुलर डिपोजिट नही होता है| रेगुलर Savings Account में आप अपना पैसा रख सकते है, इसमें मिनिमम बैलेंस की शर्ते भी तय होती है|

Digital सेविंग अकाउंट क्या है?

इस अकाउंट को पेपरलेस अकाउंट के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें Savings Account खुलवाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जाता है| यह खाता आप ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आसानी से खोल सकते है यानी यह एक प्रकार का डिजिटल सेविंग अकाउंट ही होता है|

सेविंग अकाउंट कैसे खोलें?

  • यदि आप Savings Account खोलना चाहते है तो, सरकारी या प्राइवेट दोनो बैंको में सेविंग अकाउंट खुलवाने की सुविधा देती है| Savings Account आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से खोल सकते है|
  • बैंक में जाकर आपको हेल्प डेक्स से नए अकाउंट का फॉर्म लेना है|
  • इस फॉर्म में आपको कुछ बेसिक जानकारियां दर्ज करनी है|
  • इसमें आपको अपना नाम, माता-पिता का नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ आदि की जानकारी आपको फॉर्म में दर्ज कर देना है|
  • इस फॉर्म में आपको बैंक अकाउंट खुलवाने के साथ चेक बुक और एटीएम भी चाहिए या फिर नही यदि आपको चाहिए तो, उस फॉर्म में इसकी भी जानकारी देना है|

बैंक में ऑनलाइन सेविंग अकाउंट कैसे खोलें?

  • यदि आप ऑनलाइन Savings Account खोलना चाहते है तो आपको जिस बैंक में खाता खोलना है उस बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको अप्लाई फॉर ऑनलाइन Savings Account के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा|
  • इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी अच्छे से दर्ज करना है|
  • अब आपको मांगे गए दतावेज को अपलोड कर देना है|
  • फिर अंत में आपको फॉर्म सबमिट कर देना है|
सेविंग-अकाउंट-कैसे-खोलें

मोबाइल से ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोले?

  • यदि आप मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन बैंक खाता खोलना चाहते है तो, इसके लिए आपको सर्वप्रथम प्ले स्टोर पर जाना होगा|
  • प्ले स्टोर पर आपको सर्चबार में Yono SBI Aap सर्च करना है|
  • अब आपको अपने मोबाइल में Yono एसबीआई ऐप डाउनलोड कर लेना है|
  • अब आपको यह ऐप ओपन कर लेना है|
  • इसके बाद आपको न्यू एसबीआई के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको ओपन सेविंग अकाउंट को चयन करना है|
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है|
  • अब आपको Yono मोबाइल एप्लिकेशन का पासवर्ड इंटर करना है|
  • अब डिक्रेशन को चेक मार्क लगाकर सबमिट कर दे|
  • इसके बाद आपको व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करना है|
  • फिर आपको बैंक के ब्रांच का चयन करना है|
  • इसके बाद स्क्रीन पर टोकन नंबर दिखाई देगा, इसे आपको नोट कर लेना है|
  • अब आपको वीडियो केवाईसी पूरा करना होगा|
  • आप अपने मोबाइल से ही केवाईसी कर सकते है|

सेविंग अकाउंट में मैक्सिमम बैलेंस कितना होना चाहिए?

अधिकांश बैंको में बचत खाते में कितना पैसा रखा जा सकता है इसकी कोई अधिकतम सीमा या अधिकतम लिमिट निर्धारित नही है| इसकी कोई भी लिमिट नही है यानी आप अपने Savings Account में कितने भी पैसे रख सकते है|

सेविंग अकाउंट में कितना पैसा जमा करने पर टैक्स लगता है?

इनकम टैक्स के सेक्शन 80टीटीए के अनुसार बचत खाते पर प्रति वर्ष 10 हजार रुपए तक का ब्याज टैक्स फ्री रहता है| सभी बैंक बचत खाते पर मिले ब्याज को शामिल किया है, यदि बैंक खाते का ब्याज 10 हजार रुपए से अधिक है तो उस पर टैक्स लगेगा|

सेविंग अकाउंट से कितना पैसा निकाल सकते है?

इस प्रकार के अकाउंट में से आप कितना भी पैसा जमा कर सकते है और कितना भी पैसा जमा कर सकते है| इसमें पैसा जमा करने तथा निकालने की कोई भी लिमिट नही होती है|

सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट?

Savings Account पर एसबीआई बैंक का ब्याज दर 2.7% है, यह ब्याज दर उनके लिए है जिनके अकाउंट में 1 लाख रुपए या इससे अधिक धन राशि है| यदि हम एचडीएफसी बैंक की बात करे तो, 50 लाख रुपए से कम पर ब्याज दर 3% है|

सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर ?

यदि आपका किसी भी बैंक में Savings Account है और आप अपना इंटरेस्ट कैलकुलेट करना चाहते है तो आपको इसके लिए गूगल पर जाकर सर्च बार में इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर सर्च करना इसके बाद आपके सामने यह कैलकुलेटर खुलेगा| इस कैलकुलेटर के माध्यम से आप प्रति या प्रति वर्ष का इंटरेस्ट रेट आसानी से निकाल सकते है|

किस बैंक में अकाउंट खोले?

आपको उस बैंक में खाता खुलवाना चाहिए जो की हमे अच्छा ब्याज दे और इंटरनेट बैंकिंग जैसे अन्य सुविधा भी दे|

सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितना होना चाहिए?

सभी बैंक में बचत खाते की न्यूनतम सीमा अलग-अलग होती है और ये समय के अनुसार परिवर्तन होती रहती है, कुछ बैंक में यह राशि 1000 रुपए है तो कुछ बैंक में यह राशि 3 से 5 हजार रुपए के मध्य में है|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment