Mobile Se:- जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े 2024 | Jan Aadhar Card Me Name Kaise Jode

जन आधार कार्ड में सदस्य कैसे जोड़े | जन आधार कार्ड में नाम कैसे चेंज करें | जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें | जन आधार कार्ड में नाम कैसे चेक करें | जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े

जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े
जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े

राजस्थान राज्य में जन आधार कार्ड प्रत्येक परिवार को एक अलग पहचान संख्या देता है| जन आधार कार्ड बनवाने का मुख्य उद्देश्य है की, राज्य के निवासियों तथा परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार करना है| इस कार्ड का उपयोग सरकारी दस्तावेज के रूप में होता है| यदि आपने यह कार्ड बनवा लिया है और अब आप इसमें नये सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते है या फिर कोई अन्य जानकारी अपडेट करवाना चाहते है तो, आपके लिए यह लेख बहुत ही खास होने वाला है| आइए जानते है घर बैठें मोबाइल की सहायता जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े –

जन आधार कार्ड क्या है?

जन आधार कार्ड राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही एक आईडेंटिटी कार्ड है जो राजस्थान राज्य के नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को दिया जाता है| इस कार्ड में कई आवश्यक जानकारी होती है जैसी की – नाम, पता, आयु, फोटो और बायोमेट्रिक विवरण जैसे उंगली के निशान, आंखों का स्कैन आदि की विभिन्न जानकारी इस कार्ड में होती है| इस कार्ड के द्वारा आप राजस्थान में मिलने वाली सभी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है|

जन आधार कार्ड के लिए कौन पात्र है?

  • लाभार्थी राजस्थान राज्य का नागरिक होना चाहिए|
  • जन आधार कार्ड में जिस नागरिक का नाम जोड़ना चाहते है, वह व्यक्ति परिवार का सदस्य होना चाहिए|
  • यदि आप नया जन आधार कार्ड बनवाना चाहते है तो, आपके पास अपने सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए|

जन आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज?

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड
  • आइडेंटिटी कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन?

  • यदि आप जन आधार कार्ड में नया नाम ऑनलाइन माध्यम से जोड़ना चाहते है, तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम ई – मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको इसमें Login कर लेना है|
जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े
जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े
  • इसके बाद आपको Utility Type Services पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको सर्च बार में Jan Aadhar सर्च कर लेना है|
  • अब आपको Jan Aadhar Enrollment, Seeding, Money Withdrawal पर क्लिक कर लेना है|
जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े
जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े
  • फिर आपको Ok Button पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको Enrollment के विकल्प का चयन करना होगा|
  • यहां आपको Add Member का ऑप्शन दिखाई देगा|
जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े
जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े
  • इस विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपको जिस सदस्य को जोड़ना है उसका जन आधार संख्या दर्ज करना होगा और खोजे पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपके सामने Add New Member का फॉर्म खुलेगा|
जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े
जन आधार कार्ड में नाम कैसे जोड़े
  • इस फॉर्म को आपको अच्छे से भर लेना है|
  • जब आपका फॉर्म पूरी तरह से भर जाएगा, तब आपसे पूछा जाएगा की क्या परिवार पूरा हो गया है तो यहा आपको हां पर क्लिक कर देना है|
जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े
  • फिर आपको Save करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको KYC करना होगा|
  • केवाईसी के लिए आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे, आपको वहां पूछे गए दस्तावेज को Upload कर देना है|
जन-आधार-कार्ड-में-नाम-कैसे-जोड़े

जन आधार कार्ड से नाम हटाना है?

  • जन आधार कार्ड से नाम हटाने के लिए आपको नजदीकी जन सुविधा केंद्र जाना होगा या फिर आप ऑनलाइन माध्यम से भी नाम हटा सकते है|
  • जब आप जन सुविधा केंद्र पहुचेंग तो आपको वहा से नाम हटाने का फॉर्म ले लेना है|
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी अच्छे से दर्ज कर देना है|
  • इसके साथ ही मांगे गए दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अटैच कर देना है|
  • इसके बाद, जन सुविधा केंद्र कर्मचारी आपके बायोमेट्रिक डेटा जैसे उंगली के निशान और आंखों का स्कैन भी करेंगे|
  • जब सभी दस्तावेज जमा किए जाएंगे तब आपका नाम जन आधार कार्ड से हटा दिया जाएगा|

जन आधार हेल्पलाइन नंबर राजस्थान?

यदि आपने अपना जन आधार कार्ड बनवा लिया है या फिर बनवाना है तो, इसके लिए यदि आपको आवेदन करने में कोई समस्या रही है तो, आपको इस टोल फ्री नंबर 7065051222 पर कॉल कर लेना है|

जन आधार कार्ड कितने दिन में बनता है?

जन आधार कार्ड बनाने का कार्य अधिकतम 90 दिनों के अन्दर पूरा हो जाता है लेकिन, सामान्यत: जन आधार कार्ड आवेदन के 15 से 20 बाद ही जारी कर दिया जाता है|

जन आधार कार्ड में संशोधन कितनी बार हो सकता है?

जन आधार कार्ड में संशोधन की संख्या कोई सीमा नहीं है आप अपने जन आधार कार्ड में किसी भी समय नाम, पता, फोटो या अन्य जानकारी का अपडेट करवा सकते है|

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment